देवर की जमानत को रूपये न लाने पर नवविवाहिता को घर से निकाला

0
121

फर्रुखाबाद: अपने छोटे भाई की जमानत के लिये २५ हज़ार रूपए मायके से न लाने पर पति ने नवविवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर घर से निकाल दिया| महिला के पिताकी ओर से दी गयी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने महिला थानाध्यक्ष को कार्रवाई के आदेश दिये|

[adrotate banner="3"]

पडोसी जिले हरदोई थाना टडियावा के ग्राम जगरौली निवासी मनभावन ने बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक से मिल कर बताया कि उसने अपनी पुत्री ममता की शादी कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम करनपुर निवासी स्व. राम गोपाल के पुत्र पवन से डेढ़ वर्ष पूर्व कि थी| शादी के कुछ दिन बाद जब ममता घर आई तो उसने बताया कि उसकी सास श्री देवी, देवर नन्ने तथा नन्द नीतू दहेज़ के लिये प्रताड़ित करते है| ममता ने बताया कि मेरे ससुराल वालों ने उसे देवर कल्लू की जमानत के लिये २५ हजार रूपये न देने पर घर से मारपीट कर निकाल दिया है, और उसे जान से मारने कि धमकी दी जा रही है| कल्लू अपने ही गाँव के एक व्यक्ति कि हत्या के मामले जेल में बंद है|

पुलिस अधीक्षक ओ पी सागर ने महिला थानाध्यक्ष को ममता के ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश है|

[adrotate banner="2"]