फर्रुखाबाद: श्रीश्याम कृपा मंडल का आठवां वार्षिकोत्सव नगर के स्वराज कुटीर में धूमधाम के साथ मनाया गया| देर रात तक श्रद्धालु श्री श्याम के भजनों पर मस्त होकर झूमते हुए नजर आये|
वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ पूजा-अर्चना के साथ हुआ| इसके बाद भजन संध्या का जोरदार आगाज हो गया|भजन संध्या में भजन गायक सौरभ शर्मा, कुमार दीपक ने समा बांधा| इसके साथ ही अलबर राजस्थान से आये भजन गायक सुधांशु गौतम नें श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया| श्याम सेवक सुरेन्द्र सफ्फड ने ज्योति पूजन किया | कुमार दीपक के भजन ‘तुझे अपने बाबा पे भरोसा जो होगा’ जो कुछ भी होगा अच्छा हो होगा| सौरभ शर्मा के भजन देखूं जिधर उधर ही मेरे श्याम का नजारा से समां बाधां|
विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी के साथ ही कमेटी के सदस्य कपिल गुप्ता, विमल कटियार, विमल चतुवेर्दी, मोहित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अभिषेक शुक्ला, प्रशांत अग्रवाल, सुरेन्द्र सफ्फड, विनय अग्रवाल, संजय गर्ग आदि रहे|
देखूं जिधर उधर ही मेरे श्याम का नजारा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


