दूसरी शादी करनें पर निलंबित शिक्षक के खिलाफ जाँच के आदेश

0
118

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दूसरी पत्नी की शिकायत पर निलंबित चल रहे विकास खंड बढ़पुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौली महबुल्लापुर के शिक्षक के खिलाफ जिलाधिकारी ने शिकायत मिलने पर बीएसए से जाँच कर आख्या तलब की है|
थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी अजिता शाक्य ने डीएम से भेट कर उन्हें शिकायती पत्र दिया| जिसमे कहा कि शिक्षक सत्यवीर ने पहली शादी की जानकारी ना देकर बीते जुलाई 2009 में दूसरी शादी कर ली थी| जब उसे मामले की जानकारी हुई और विरोध किया तो आरोपी शिक्षक सत्यवीर उसके साथ हाथापाई करने लगा| प्रकरण में थाना मेरापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था| शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज था| शिक्षक की पहली पत्नी अजिता ने इस मामले में विभाग के आलाधिकारियों से शिकायत कर बर्खास्त किये जानें की मांग की थी| लेकिन उसके बाद भी शिक्षकसत्यवीर की बीएसए ने बर्खास्तगी नही की| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह शिकायत मिलने के बाद एक्शन मोड़ में आ गये| उन्होंने बीएसए को 15 दिन में जाँच कर आख्या तलब की है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]