दूल्हे ने गोद में उठाया तो दुल्हन ने लौटा दी बरात

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

आगरा: ताजनगरी आगरा में जयमाल के बाद दूल्हे का दुल्हन को गोद में उठाने का फैसला काफी महंगा पड़ गया। दूल्हे की यह हरकत दुल्हन को काफी नागवार लगी। उसने तुरंत ही शादी न करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद लंबे समय तक उसको मनाने का दौर चला, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और बरात बैरंग लौट गई।
आगरा में कल रात जयमाल के बाद दूल्हे का दुल्हन को गोद में उठाना इतना भारी पड़ेगा यह उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दूल्हे की इस हरकत से नाराज़ हुई दुल्हन ने उसके साथ फेरे लेने से मना कर दिया। उसने बरात को उल्टे पांव लौटा दिया। दुल्हन के फैसले ने दूल्हे और बारातियों के होश उड़ा दिये। उसे मनाने की कोशिश की गई लेकिन दुल्हन ने अपना फैसला नही बदला।
आगरा में यह मामला एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां कल रात कमला नगर से बरात आई थी। बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद द्वारचार भी हो गया। जयमाल कार्यक्रम भी चरम पर था। दूल्हे ने दुल्हन को माला भी पहना दी। वरमाला डालने के बाद दुल्हन के अचानक बेसुध हो गई। उसी दौरान दुल्हन को गोदी में लेकर जाते समय दूल्हे ने कुछ हरकत कर दी। इससे नाराज दुल्हन ने लोक लाज की परवाह ना करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास किया गया लेकिन बात ना बन सकी।
दूल्हे के भाई ने बताया कि वह दो वरमाला लेकर आए थे। एक माला दूल्हे को पंडित ने बारोटी के समय गले में पहना दी थी। जिसके चलते एक ही माला रह गई थी। एक ही वरमाला दोनों की गली में डालनी पड़ी। काफी देर प्रयास के बाद बात नहीं बनी। पंचों की बीच बैठकर बारात वापस ले जाने की बात कही गई और दिया गया सारा सामान वापस दुल्हन के पक्ष के लोगों ने ले लिया। समान लेने के बाद वापस बारात को लौटा दिया गया।
पहली दुल्हन न मिली तो दूसरी को घर लेकर पहुंचा दूल्हा
दुल्हन के दरवाजे पर बरात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा दुल्हन के मन को जीतने की चाह में होने वाली दुल्हन को गवां बैठे। इस सदमे में बाद दूल्हे की की तबियत भी खराब हो गई। दूल्हा नाराज होकर चला गया। इससे परेशान परिवारीजनों ने जल्द बाजी में दूसरी दुल्हन की व्यवस्था कर न्यू आगरा निवासी युवती को तैयार किया।