खाटू श्याम की प्राणप्रतिष्ठा व शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर में खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे आस्था उमड़ती दिखी| जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया|
नया कोठा पार्चा के श्रीरामजानकी महालक्ष्मी मन्दिर में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया| इसके बाद शनिवार की शाम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर के मुख्य मार्गो पर खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी|शोभायात्रा के आगे पीछे भक्त जयकारे लगाते चल रहे थे| नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया|
शोभायात्रा नया कोटा पार्चा, नेहरु रोड, चौक,रेलवे रोड, मठिया देवी मन्दिर, नितगंजा,घुमना होते हुए मन्दिर पंहुची| जंहा आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया| इस दौरान प0 रामेन्द्र मिश्रा, मुख्य यजमान अंकित अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अनिल त्रिपाठी, पुनीत अग्रवाल, सुरेन्द्र सफ्फड, अभिषेक तिवारी आदि रहे|