दुष्कर्म पीड़ित बालिका की माँ को जान का ख़तरा

0
101

कांग्रेस की पीडिता को सहायता दिलवाने की कवायत

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद: शहर कांग्रेस कमेटी ने दुष्कर्म पीडिता को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के लिए पैरवी की है| कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, वसीमुज्जमा खां, डॉ पीएन सक्सेना, धुर्व सक्सेना एडवोकेट, मेजर हरिश्चंद्र मिश्रा, जानकी शुक्ला आदि अनेकों कांग्रेसी तहसील सदर पहुंचे|

कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन न्यायायिक तहसीलदार रामजी को सौंपा| जिसमे पीड़ित बालिका को तुरंत आर्ह्तिक सहायता दिलवाए जाने तथा भयभीत परिवार को सुरक्षा मुहैया कराये जाने ऐसी घटनाओं पर रोकथाम लगाकर पीड़ितों के लिए अलग से सुनवाई की व्यवस्था किये जाने की मांग करते हुए कहा गया कि घटना से भयभीत परिवार ने अपना जीवन यापन कार्य बंद कर दिया है| गरीब परिवार भुखमरी की कगार पर पहुँच गया है|

पुन्नी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित बालिका की माँ को आज सुबह ही धमकाया गया कि वह घर से बाहर न निकले उनकी जान को खतरा है | इसलिए बुलाये जाने पर महिला तहसील नहीं पहुँची| मै स्वयं उसे घर से बुलाकर लाया और बाद में सुरक्षा व्यवस्था में घर भिजवाया|

मालूम हो कि २४ जून को मोहल्ला कटरा बक्सी के युवक ने पड़ोस में माली वाली गली में रहने वाली ११ वर्षीय बालिका को धोखे से अपने घर में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया| पुलिस केस को दर्ज कर दुष्कर्मी युवक व उसकी भाभी को गिरफ्तार कर चुकी है|

[adrotate banner="2"]