दुष्कर्म के प्रयास में महिला को मारपीट कर घायल किया

0
91

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पचपुखरा निवासी सरलादेवी पत्नी अशोक कुमार को उसके घर में ही गांव के एक युवक ने दबोच लिया। शादीशुदा महिला सरला के विरोध करने पर दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सरला ने पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार से न्याय की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

sarla[bannergarden id=”11″]

एसपी को दिये शिकायतीपत्र के अनुसार सरला बीते ६ मई को घर में बच्चों के साथ लेटी थी। तभी पड़ोसी सुरेश पुत्र अजुद्दी का बेटा देवांशु अपने बहनोई निवासी हमीरपुर राजेपुर के साथ आया व सरला के साथ दुष्कर्म के इरादे से छेड़छाड़ करने लगे। जब सरला ने इसका विरोध किया तो इन शातिरों ने उसके मुहं में कपड़ा ठूंस दिया तथा उसे लोहे की छड़ों से मारपीट कर घायल कर दिया। सरला जब अपनी पीड़ा लेकर थाना मऊदरबाजा पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। जिसके बाद सरला ने पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार से न्याय की गुहार लगायी। एसपी के आदेश पर बमुश्किल रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गयी लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गयी।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]