दुल्हन की तरह सजे नगर के गिरजाघर

0
120

फर्रुखाबाद:क्रिसमस पर्व के मद्देनजर नगर के गिरजाघर दुल्हन की तरह सजाये गये है| त्यौहार के सेलिब्रेशन के क्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। मंगलवार की सुबह चर्च में प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन का दौर शुरू होगा।
ईसाई धर्म के लोगों ने घरों को सजाकर तैयार कर लिए हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए ज्यादातर लोगों ने एक दिन पूर्व ही खरीददारी पूरी कर ली है। वहीं इस दिन दिए जाने वाले उपहारों की रंग-बिरंगी दुकानें नगर क्षेत्र में सज गई हैं। क्रिसमस के लिए सभी चर्च के रंग-रोगन का कार्य काफी पहले ही शुरू कर दिया गया था। इसके पूरा होते ही पूरे चर्च को रंग-बिरंगी झालरों से सजाने का काम भी पूरा हो चुका है। 25 दिसंबर को सुबह प्रार्थना सभा के साथ त्यौहार मनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस त्यौहार में ईसाईयों के साथ ही अन्य संप्रदाय के लोग भी भाग लेते हैं। लोग एक दूसरे को प्रभु यीशू के जन्म की बधाई देते हैं।
सीएनआई चर्च बढ़पुर,सीएनआई सिटी चर्च,सीएनआई रखा चर्च,सीएनआई ऑल सोल्स चर्च फतेहगढ़ को जमकर रंगीन बिधुत संचालित झालरों से सजाया गया| इनका नजारा देखने लायक है| इसकी रंगीन लाइट हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]