किसान यूनियन ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा,नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पुलिस द्वारा क्षेत्र के अबैध रूप से कार्य कराने का आरोप लगाकर किसान यूनियन ने धरना देकर सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला| प्रभारी निरीक्षक पर गम्भीर आरोप लगाये|
विकास खंड कार्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित हुआ| जिसमे प्रभारी निरीक्षक कमालगंज प्रदीप कुमार पर गम्भीर आरोप लगाये और उनकी कार्यप्रणाली पर सबाल खड़े कर दिया|
इसके साथ ही साथ आरोप लगाया की प्रभारी निरीक्षक शासन की नीतियों के खिलाफ काम नही कर रहे| वह अदालत का सम्मन भी चहेतों को तामिल नही कराते| उन्होंने पुलिस कर कई जगह अबैध कब्जा कराने का आरोप लगाया| इसके साथ ही किसान यूनियन नेताओं ने कहा आवार जानवर किसानों की फसलें खा रहे है| सरकार व शासन कोई ध्यान नही दे रहा है| धरने में सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| सीओ अमृतपुर देवेन्द्र तिवारी ने ज्ञापन लिया| इस दौरान ध्रुव प्रकाश,राजा बाबू,कैसर खां आदि रहे|