दुपट्टे, बुरके फेंक युवतियां भीड़ में कूदीं

0
90

फर्रुखाबादः रोजगार कार्यालय के बाहर युवाओं की भारी भीड़ होने के कारण रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचीं युवतियांे को प्रशासन की लचर व्यवस्था देखकर खुद ही भीड़ में कूदकर फार्म लेने का प्रयास करना पड़ा।

[adrotate banner="3"]

रोजगार कार्यालय में युवतियों ने काफी साहस का परिचय देते हुए भीड़ के अंदर दुपट्टे व बुरके फेंक फार्म के काउंटर तक पहुंचने का प्रयास करते देखा गया। इस क्रम में कई युवतियां बेहोश हो गयीं तो कई को फार्म लेने में सफलता मिल गयी। जमीन पर दर्जनों दुपट्टे व बुरके पड़े देख इस बात का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है कि एक फार्म लेने के लिए युवतियों ने कितनी मेहनत की। अगर प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंध होती तो शायद आज इन युवतियों को अपना दुपट्टा नहीं गवांना पड़ता।

[adrotate banner="2"]