फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूफी खां निवासी राजाबाबू वर्मा की सेठ गली स्थित दुकान में बीती रात चोरो ने कर ली| इस दौरान चोरो ने तिजोरी भी ले जाने का प्रयास किया|
[adrotate banner="3"]
शनिवार रात चोर दुकान के अन्दर ग्रिल काटकर घुसे उन्होंने एलसीडी व तीस ग्राम सोना तो चोरी किया ही साथ ही साथ दुकान में रखी तिजोरी भी तोड़ने का प्रयास किया। एलसीडी चोर जब ले जा रहे थे तभी गोहाई गली के निकट सिपाहियों ने टोक दिया| चोर एलसीडी छोड़कर भाग गये| दुकान मालिक जब अपनी दुकान पर पंहुचे तो उन्होंने सामान इधर उधर देखा| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| कोतवाल आरपी यादव मौके पर पंहुचे और उन्होंने घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल की|
कोतवाल आरपी यादव ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
[adrotate banner="2"]

