दुकानदार के घर से पांच लाख का जेबर चोरी

0
96

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अण्डियाना निवासी रमेशचन्द्र दुबे के घर से बीती रात चोरों ने ढंग से उत्पात मचाया और दो अलमारियों को तोड़कर पांच लाख का जेबर उड़ा ले गये।

[adrotate banner="3"]

रमेशचन्द्र दुबे परचून का व्यापार करते थे। जिसे उन्होंने कुछ दिन पहले बंद कर दिया है। रमेश की पत्नी काफी बीमार चल रही थी। जिसका इलाज दिल्ली  में हो रहा था। पत्नी भी वहीं पर भर्ती है व एक पुत्र भी दिल्ली में ही बीमारी का इलाज करा रहा है। कुछ दिन पूर्व रमेशचन्द्र दुबे अपनी पत्नी को देखने के लिए दिल्ली चले गये। मुख्य द्वार पर कई दिनों से ताला लटका हुआ था। बीती रात चोरों ने रमेशचन्द्र दुबे के पड़ोसी विनय तिवारी व शम्भूदयाल के दरबाजों की कुन्डी बाहर से लगा दी और रमेश के दरबाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये। कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे जेबर उड़ाये। तत्पश्चात धीमे से दो मंजिल पर पहुंच गये। उसमें रमेशचन्द्र की बहू की अलमारी रखी थी। जिसे उन्होंने तोड़ा। कुल मिलाकर पांच लाख रुपये के जेबर उड़ा दिये। सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी इंचार्ज इन्द्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

दो घरों से नगदी व मोबाइल चोरी
अण्डियाना मोहल्ले में ही धर्मेन्द्र व पुष्पेन्द्र पुत्रगण मुनेन्द्र सिंह निवासी लुधियापुर हरदोई जोकि यहां किराये पर रहकर क्रिश्चियन इंटर कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं। चोरों ने रात में उनके कमरे का दरबाजा खोलकर अंदर घुस गये और उनका मोबाइल व नगदी उड़ा दी।

वहीं दूसरी घटना पुष्पेन्द्र के पड़ोसी जीतू पुत्र सुभाषचन्द्र के घर हुई। सुभाष के घर भी चोरों ने धाबा बोलकर काफी देर हाथ पैर मारे लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो जीतू का मोबाइल भी उड़ा दिया।

[adrotate banner="2"]