[adrotate banner="3"]
फर्रुखाबाद: खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानसिंह निरंजन ने मूसाखिरिया व जहानगंज में तेल व्यवसायी व दुकानदार के यहां छापा मारकर सरसों का तेल व चिली सॉस का नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मूसाखिरिया में बृजेश कुमार के यहां छापा मारकर सरसों के तेल का नमूना लिया। पूर्व में यहां सरसों का तेल का नमूना लिया गया था। सरसों का तेल का नमूना बनावटी पाया गया था। तेल में रंग मिला पाया गया था। बनावटी तेल अभी भी सील है। जहानगंज में प्रमोद कुमार गुप्ता के यहां छापा मारकर गोल्डी चिली सॉस का नमूना लिया है।
[adrotate banner="2"]


