दुःखद हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दम्पत्ति सहित तीन की दर्दनाक मौत

0
106

फर्रुखाबाद:(जहानगंज/नगर) बाइक से ससुराल जा रहे युवक उसकी पत्नी और भाई की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
जनपद मैनपुरी के किशनी गोकुलपुर रामनगर निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र सियाराम सक्सेना अपनी पत्नी 20 वर्षीय अंजू के साथ बड़ी भाभी पूजा पत्नी आलोक सक्सेना के मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नोंनमगंज निवासी ससुर सुरेन्द्र सक्सेना के घर बाइक से आ रहे थे| सुरेन्द्र रेलवे के रिटायर्ड कर्मी है| शुक्रवार शाम थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम अदमापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन नें बाइक सबार नें राहुल के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे तीनो गंभीर रूप से जख्मी हो गये|
घटना से 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल तीनो को भेजा गया| जिसमे ईएमओ डॉ० राजकिशोर ने राहुल उसकी पत्नी अंजू व भाभी पूजा को मृत घोषित कर दिया| थानाध्यक्ष पूनम जादौन नें बताया कि वाहन का पता नही चल पाया है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]