फर्रुखाबाद: जाखो राखे साईयां मार सके ना ….. ये कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गयी। हादसे में चाचा-चाची और माँ की मौत हो गयी, पर मां की गोद में 10 माह के बच्चे का बाल भी बांका नहीं हुआ। जिसने भी सुना या देखा वह कुछ पल के लिए ठिठक जरुर गया|
शुक्रवार देश शाम को जहानगंज के अदमापुर के निकट बाइक पर सबार राहुल उसकी पत्नी अंजू व भाभी पूजा पत्नी आलोक सक्सेना की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| लेकिन जिस समय बाइक के अज्ञात वाहन के टक्कर मारी उस समय पूजा की गोद में उसका 10 महीने का बच्चा भी था| जो दुर्घटना के समय दूर जा गिरा| जिससे उसको खरोच भी नही आयी| लेकिन उसकी माँ पूजा चाचा राहुल और चाची अंजू की मौत हो गयी| यह जिसने भी सुना और देखा उनने ईश्वर को मासूम को सकुशल रखने के लिए धन्यवाद दिया| मौके पर आयी थाना पुलिस ने बच्चे को अपने साथ ले लिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


