दीवानी के मुकदमें की रंजिश में हत्या के मुकदमें में फंसाया

0
104

फर्रुखाबाद: थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम वेग निवासी रामप्रसाद पुत्र भवानी का 24 अप्रैल को कोठरी के अंदर grameen vegकुएं में शव मिला था। जिसके बाद रामप्रसाद के पुत्र बेचेलाल ने जगसिंह, रामलड़ैते व नरसिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाना नबावगंज में दर्ज करायी थी। शनिवार को नगला कोमिल निवासी लगभग दो दर्जन लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से आरोप लगाते हुए कहा कि जयसिंह, रामलडैते, नरसिंह निर्दोष हैं। प्रथम सूचना रिपोर्ट की कहानी बिलकुल ही झूठी है। प्रधानी चुनाव की रंजिश एवं गुटवाजी का समर्थन बेचेलाल को मिल रहा है। निर्दोषों को चुनावी रंजिश व दीवानी मुकदमें की रंजिश में झूठा आरोप लगाया जा रहा है। बांकेलाल व उनके भाइयों ने अपने खेत का सौदा जयसिंह पुत्र रामसिंह निवासी वेग से किया था। बाद में रुपये लेकर जयसिंह को वर्ष 2007 में कब्जा भी दिया था। बांकेलाल ने जयसिंह के नाम बैनामा न करके बेचेलाल पुत्र रामप्रसाद निवासी वेग के नाम कर दिया। खेत पर आज भी जयसिंह का ही कब्जा चला आ रहा है।

[bannergarden id=”11″]

इसी रंजिश में वृद्व की हत्या का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। जबकि वृद्व की मौत कुएं में गिरने से सामान्य तरीके से हुई है। ग्रामीणों में दामोदर, राधाकृष्ण, मंशाराम, लज्जाराम, बलबीर सिंह, लालू सिंह, इच्छाराम, कप्तान सिंह, श्रीकृष्ण, विनोद कुमार, रामवीर आदि दो दर्जन लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]