दीप चन्द्र बने पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह यादव को फिर मिल सकती है लाल बत्ती!

0
171

Red Beacon Swami Prasadफर्रुखाबाद: चुनावी हार के बाद एक बार फिर से प्रदेश में मंत्रियो की अदला-बदली का दौर शुरू हो गया है| एक साथ राज्यमंत्र्यिों की लाल/नीली बत्ती जमा कराने के बाद फिर से पार्टी को मजबूत करने के लिए मुलायम सिंह यादव ने तैयारी शुरू कर दी है| अगले वर्ष ग्राम और जिला पंचायतो के चुनावो की तैयारी के लिए सरकारी और राजनैतिक रूप से काम शुरू हो गया है| दीप चन्द्र को एक बार फिर से पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है| उन्हें राज्य मंत्री का दर्ज दिया गया है| युवजन सभा के पूर्व सचिव सतीश यादव को भी सपा में वापस बुला लिया गया है| चुनाव से पहले उनके विरोधियो ने सपा से निष्कासित करा दिया था| वहीँ जिले में एक मात्र मंत्री रहे अमृतपुर के विधायक नरेंद्र सिंह यादव की भी लाल बत्ती वापस होने की पूरी संभावना बनी हुई है|

[adrotate banner="3"]

प्रदेश में जमीनी स्तर के नेताओ की एक बार फिर से पहचान करायी जा रही है| इसी क्रम में लाख जातां के बाद भी नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र मोदी की आंधी के बाबजूद जो लगभग 60000 वोट पाने में कामयाब हुए और रामेश्वर सिंह यादव की हार का बड़ा कारण बने| उसकी भनक लखनऊ तक उनके ही विरोधियो ने ताल थोक कर पहुचाई| प्रदेश स्तर के समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नरेंद्र सिंह यादव का विरोध ही उनकी ताजपोशी का खाका तैयार कर गया है| निकट भविष्य में जब भी मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार होगा नरेंद्र सिंह यादव का नाम सूची में शामिल होगा| वहीँ मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जा चुके मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है| उन्होंने कहा कि उनकी आस्था नेताजी के साथ थी और रहेगी| लोकसभा चुनाव में सचिन का खड़े होना एक अलग मुद्दा था| वे आज भी समाजवादी है और रहेंगे| पार्टी कोई भी जिम्मेदारी देगी तो उसे निभाएंगे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]