दिवाली पर ठेकदार के घर लाखों का दिवाला कर गये चोर

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात सूने पड़े घर को के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर लाखों की नकदी और जेबरात चोरी कर ले गये| सुबह जानकारी होनें पर पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी सुनीत परमार उर्फ (रानू ठाकुर) की माँ देवकुमर नें बताया कि बीती शाम घर के सभी सदस्य पुत्र सुनीत, पुत्रवधू विनीता पुत्री अलका आदि अपनी रिश्तेदारी करमचंदपुर नगला चके मोहम्मदाबाद गयी थी| घर के मुख्य द्वारा पर ताला पड़ा था| सुबह जब परिजन घर वापस आये तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था|
भीतर जाकर देखा तो नीचे के कमरे और दो मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़कर 2 लाख 40 हजार की नकदी और लगभग 6 लाख का जेबरात गायब था| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| कोतवाली पुलिस के साथ ही स्वाट टीम नें मौके पर जाकर पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]