दिल में गोली लगने से शातिर सुभाष और सिर में चोट से हुई रूबी की मौत

0
153

फर्रुखाबाद: पुलिस एनकाउंट में मारे गये आरोपी और भीड़ द्वारा मारी गयी उसकी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमें दोनों के मौत के कारण साफ़ हो गये| शातिर के दिल में गोली लगने और उसकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट आने से मौत हुई|
गुरुवार की रात मौत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के करथिया गाँव में पुलिस एनकाउंट में मारे गये शातिर सुभाष व भीड़ द्वारा मारी गयी उसकी पत्नी रूबी के शव का पोस्टमार्टम कराया| शवों का पोस्टमार्टम डॉ० गौरव मिश्रा और डॉ० प्रभात वर्मा नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष के दिल में गोली लगने से उसकी मौत हुई| उसके जिश्म पर चोटों के एक भी निशान नही मिले| जबकि उसकी पत्नी रूबी के सिर में तीन चोट आयीं| सिर में आयीं गंभीर चोट के चलते रूबी की मौत हुई है|
शातिर और उसकी पत्नी का लावारिस में होगा अंतिम संस्कार
दिल दहला देंनें वाली घटना करने वाले शातिर और उसकी पत्नी का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके गाँव के लोगों आदि नें लेनें से इंकार कर दिया| अब पुलिस उनके शव का लावारिस में खुद ही अंतिम संस्कार करेंगी|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि दोनों के शवों को किसी नें भी लेनें से इंकार कर दिया| जिसके बाद अब पुलिस रविवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार खुद ही करेंगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]