दिन भर उमस ने किया परेशान,शाम को इन्द्रदेव हुए मेहरवान

0
290


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने जनमानस का जीना मुहाल कर दिया थाl लेकिन आज दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली। अचानक आसमान में कारे-कजरारे बादल छा गए।
हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम सुहाना हुआ l मौसम के बदलाव से लोगों को उमस से निजात मिल गई।बारिश होनें पर लोग छतों व सड़कों पर बारिश में नहाते हुए नजर आये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]