दिन दहाड़े सपा नेता के पुत्र के अपहरण का प्रयास

0
138

फर्रुखाबाद: दो अज्ञात युवकों ने शुक्रवार प्रात: साढ़े सात बजे रस्तोगी इंटर कालेज के गेट के बाहर खड़े कक्षा 6 के छात्र नोमान को स्कूल की छुट्टी बताकर व उसके पापा द्वारा बुलाये जाने की बात कहकर उसके अपहरण का प्रयास किया| छात्र के शोर मचाये जाने पर युवक मौके से फरार हो गए|

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के मोहल्ला चीनीग्राम निवासी तौफीक खान का रस्तोगी इंटर कालेज कक्षा ६ में पढने वाला १२ वर्षीय छात्र नोमान आज रोज की तरह सुबह ७:३० बजे स्कूल गया| वहा पहले से मौजूद दो युवकों ने नोमान को गेट के समीप रोक लिया और छोटे बच्चों की छुट्टी और बड़े बच्चों की पढाई की बात कहकर घर वापस जाने को कहा|

नोमान जब घर जाने लगा तो सिंधी कालेज के निकट उन्ही दोनों युवकों ने उसे फिर रोक लिया और कहा कि तुम्हारे पिता आपको गली के अन्दर बुला रहे हैं| नोमान को उनकी बातों पर विश्वास न होने पर मना कर दिया तो दोनों युवकों ने नोमान के मुंह को बंद कर उसकी साइकिल पकड़ कर गली के अन्दर खींचने लगे| नोमान के शोर मचाये जाने पर वहां मौजूद नागरिकों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग भागने में सफल रहे|

मौजूद नागरिक  नोमान को रेलवे रोड चौकी ले गए और उसका पता पूंछ उसके परिजनों को सूचना दी| तौफीक खान ने चौकी पहुंचकर पुत्र के अपहरण किये जाने के प्रयास की तहरीर दी| तौफीक खान सपा नेता भी है उनके साथ विक्रांत अवस्थी आदि सपा नेता मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]