दिन दहाड़े गोली मारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
123

FARRUKAHABAD : थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी 40 वर्षीय मुस्तकीन पुत्र मोहम्मद हबीब को पुराने विवाद के चलते दबंगों ने दिन दहाड़े गोली मारकर बीते दिन घायल कर दिया था। घायल को आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने विकास सक्सेना, सत्यनरायन, टीपू व बबलू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

[adrotate banner="3"]

satya narayan 1[bannergarden id=”11″]

विदित हो कि बीते दिन मुस्तकीन अपनी बाइक द्वारा गेहूं की दवाई लेने मोहम्मदाबाद जा रहा था। तभी संकिसा रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट सामने से आये चार दबंग युवकों विकास, सत्यनरायन, दीपू व बबलू ने मुस्तकीन को घेरकर फायर कर दिया। फायर लगने के बाद आरोपी फरार हो गये। घायल अवस्था में मुस्तकीन अपनी मोटरसाइकिल से ही कोतवाली पहुंचा। खून से तरबतर मुस्तकीन को देखकर पुलिस के होश उड़ गये। आनन फानन में मोहम्मदाबाद थाने के एस एस आई श्रीकांत उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर उसे आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। मोहम्मदाबाद कोतवाली में विकास सक्सेना, सत्यनरायन, विकास, टीपू, बबलू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के एस एस आई श्रीकांत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]