दावत खाकर लौट रहे बसपाई को गोली मारी

0
92

फर्रुखाबाद: जनपद में अपराधियों को इस समय पुलिस का कतई भय नहीं रह गया है यही कारण है कि चौकी थानों के निकट ही बड़ी बड़ी बारदातें हो जातीं हैं और पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं लगती। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम बंथलशाहपुर से दावत खाकर लौट रहे कमालपुर निवासी एक बसपाई को चौकी ताजपुर के निकट गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेजा है।

[adrotate banner="3"]

कमालपुर निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह शाम को अपने पड़ोसी ग्राम बंथल शाहपुर दावत खाने अपनी बाइक से गया था। वहां से लगभग 7 बजे गजेन्द्र सिंह वापस लौट रहा था तभी ताजपुर चौकी के निकट स्थित जनीमुद्दीन मेमोरियल स्कूल के पास उसके गोली मार दी। गोली गजेन्द्र के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को लगते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल गजेन्द्र को लोहिया अस्पताल भेजा है।

अस्पताल में भर्ती गजेन्द्र ने बताया कि हमलावरों ने बाइक के सामने आकर अचानक फायर कर दिया। फायर सीधा पेट में लगा। हमलावरों व गजेन्द्र के बीच की दूरी तकरीबन 30 फिट थी। गोली मारने के बाद हमलावरों ने गजेन्द्र के साथ मारपीट भी की । जेब में रखी नगदी लूट ले गये।

[adrotate banner="2"]