दामाद व समधी को बंधक बनाकर धुना

0
120

फर्रुखाबाद: बीते 9 मई को कंपिल थाना क्षेत्र के दोषपुर विदाई कराने गये समधी व दामाद को जमकर पीटा गया। घटना की जांच थानाध्यक्ष को दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को एसपी कार्यालय में नई दिल्ली के थाना अम्बेडकर नगर तिगड़ी एक्सटेंशन निवासी मोहम्मद रियाज ने शिकायत की। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में दोषपुर निवासी सीमा वानों के साथ उसका विवाह हुआ था। विवाद के चलते सीमा इन दिनों मायके में ही थी। बीते दिनों मोहम्मद रियाज ने पत्नी सीमा को बुलाने के लिए फोन किया तो सीमा की मां ने मई महीने के पहले सप्ताह में आने को कहा। जिस पर रियाज पिता व रिश्तेदारों के साथ ससुराल गये। जहां बातचीत के दौरान विवाद हो गया। ससुरालीजनों ने दामाद व समधी को दौड़ादौड़ा कर पीटा और घर के कमरे में बंद कर दिया। रियाज ने 4800 रुपये व सोने की अंगूठी लूटने का आरापे लगाया है। मामले की जांच कंपिल थानाध्यक्ष को दी गयी है।

[adrotate banner="2"]