दवा प्रतिनिधियों की नई इकाई का गठन

0
138

फर्रुखाबाद: नगर के रेलवे रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक में रविवार को दवा प्रतिनिधियों की नई इकाई का गठन किया गया| जिसमे देवेन्द्र मिश्रा (डब्बू) को अध्यक्ष बनाया गया|

[adrotate banner="3"]

बैठक में लखनऊ से आये कामरेड ज्वाय मुखर्जी ने प्रेक्षक के रूप में कार्य किया| उन्होंने कहा कि कामगारो पर हो रहे हमलो को कम करने की आवश्यकता है| जिससे जनपद के सभी कामरेड एक जुट हों| वार्षिक सम्मेलन में सर्व सम्मति से नई इकाई का गठन करते हुये देवेन्द्र मिश्रा को अध्यक्ष, हरगोबिंद सैनी को उपाध्यक्ष, पंकज दीक्षित को सचिव, विवेक अग्रवाल को सह सचिव, अजीत तिवारी को कोषाध्यक्ष, इसके साथ ही साथ दीप दुबे, रोशन सिंह, राजशेखर शुक्ला, प्रखर वर्मा, संगीत त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है|

इसके साथ ही साथ अतुल शर्मा,आलोक त्रिपाठी, संजीव कटियार आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है|

[adrotate banner="2"]