टैक्सी चालक के घर लगी आग से बाइके और जरनेटर जला

0
190

AAGफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी शिवलू पुत्र रब्बन के सूने पड़े घर में बीती रात आग लगने से घर में खड़ी दो बाइक और जरनेटर सहित घरेलू सामान जल गया| पडोस के लोगो ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया|

[adrotate banner="3"]

शिवलू वर्तमान में मुम्बई में टैक्सी चलाने का काम करता है| उसकी पीटीआई खुशनुमा जनपद कन्नौज के ग्राम सारो अपन्यू मायके चली गयी थी | बीती रात पडोस के लोगो ने उसके घर से आग की तेज लपटे निकलती देखी तो भीड़ लग गयी| पडोस के लोगो ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया| आग से उसके घर में खड़ी अपाचे और डिस्कवर बाइक जल गयी साथ ही साथ घर में ही रखा जरनेटर भी बुरी तरह झुलस गया| आग ने घर का अन्य सामान भी जल गया| सुबह शिवलू की पत्नी खुशनुमा जब पंहुची तो उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| शिवलू के पिता रब्बन ने थाने में सूचना दी|

[adrotate banner="2"]