दलित के घर पर यादवों का हमला: महिलाओं से मारपीट, जेवर-नगदी लूटे

0
109

1 2 3 फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम सरैया में मामूली विवाद में एक दलित परिवार के घर पर पड़ोसी यादवों ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने घर के भीतर घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की व घर में रखें बक्‍से तोड़कर नगदी जेवर तक लूट ले गये।

[adrotate banner="3"]

शहर की सीमा से सटे ग्राम सरैया में मंगलवार को बदन सिंह यादव, नन्‍हें लाल यादव, कौशल यादव व गया सिंह यादव ने पड़ोसी नंदराम जाटव के घर में घुस कर मारपीट कर दी1 नंदराम ने बताया कि उसका विपक्षियों से पांच माह पूर्व कटिया डालने को लेकर विवाद हो गया था। घटना की एनसीआर भी थाने में दर्ज करायी गयी थी। मंगलवार को मेरा पुत्र लेखराज खेत से घर  आ रहा था। रास्‍ते में कौशल ने लेखराज को टोक कर छींटा कशी की। उसके द्वारा विरोध किये जाने पर नामजद विपक्षी एक राय होकर उसके घर में दरवाजा तोड़ कर घुस आये व उसकी पत्‍नी गौरी और पुत्रियों ममता व लक्ष्‍मी से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर मुझे व मेरे पुत्र को पीटा। मेरी पुत्री ममता की विगत 19 अप्रैल को गोद भराई हुई है व आगामी 7 मई को बरात आने को है। हमलावरों ने घर में रखे बक्‍से तोड़ दिये व उसमें रखे जेवर आदि के अतिरिक्‍त 20 हजार रुपये नगद भी लूट ले गये।

सूचना पर थानाध्‍यक्ष मऊदरवाजा चंद्रदेव यादव मौक पर फोर्स के साथ पहुंचे व पीड़ित से पूंछ-तांछ की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी, परंतु कोई घर पर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कौशल यादव, बदन सिंह यादव, पिंटू व नन्‍हेंलला के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

[adrotate banner="2"]