मासूम को हवस का शिकार बनाने का प्रयास, मुहं से काटकर किया घायल

0
100

Kannauj : सरकार की लाख कोशिशों के बाबजूद लड़कियों के साथ हो रही दरिन्दगियों पर रोक नहीं लग पा रही है । अभी गुड़िया की दरिंदगी का मामला समाप्त भी नहीं हो पाया की एक और मासूम के pujaसाथ एक दरिन्दे ने गलत हरकत करने की कोशिस की ! जब इस मासूम ने अपने साथ हो रहे इस कुकृत्य का विरोध किया तो अपनी कोशिस में नाकाम इस हवसी युवक ने मासूम को बुरी तरह मारापीटा और अपनी हवानियत की निशानी उसके गाल पर छाप कर मोहर लगा दी !

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

पूरा मामला यू पी के कन्नौज जिले के गदनपुर बददु का है ! यहाँ एक नाबालिग लड़की को मोहल्ले के ही एक लड़के ने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहने पर उसने लड़की की आँख और गाल पर चोटें मारी। परिजनों को उसके आँख जाने का भी खतरा सता रहा है।


मासूम के गाल पर काटने के निशान साफ़ तौर से देखे जा रहे है वही इस मासूम की आँख पर भी दरिंदगी की एक छाप देखने को मिल रही है।  आखिर इस मासूम का क्या दोष था कि इसको इस तरह से पीट पीट कर इसके चेहरे पर दरिंदगी की हद पार की गयी।

[bannergarden id=”8″]

लड़की के परिजनों के मुताविक वह घर से शौच के लिए खेत पर गयी थी की तभी वहां मोहल्ले का ही पप्पू नाम का युवक पहले से घात लगाये बैठा था और उसने मासूम को दबोच लिया और खेत में ले गया जब उसने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो मासूम ने उसका विरोध किया विरोध के चलते आरोपी पप्पू अपने मंसूवे में कामयाब नहीं हो सका और गुस्से में उसने लड़की की जमकर लात घूसों से पिटाई की और उसके चहरे पर कई जगह काट कर उसे जख्मी  कर दिया।  मार पीट में लड़की की बाईं आँख जख्मी हो गयी है उस आँख से अभी उसको कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा है। मासूम के परिजनों को भी उसकी आँख जाने का खतरा सता  रहा है परिजन पूजा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी  है।

[adrotate banner="2"]