दबंग युवक ने घर में घुसकर युवती को दबोचा

0
107

houseFARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी घटियाघाट रोड पर रह रहे एक व्यक्ति के घर में बीती रात एक दबंग युवक घुस गया और उसने घर के अंदर सो रही युवती को बदनीयती से दबोच लिया। मामले की सूचना जब युवती के पिता को हुई तो उसने युवक को घटना स्थल पर ही पकड़ लिया। इतने में युवक के समर्थक जब उसके घर पहुंच गये और पूरे परिवार की जमकर पिटायी कर दी और युवक को लेकर फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

आवास विकास निवासी एक चिकित्सक का प्लाट मसेनी स्थित अमित धर्मकांटा के सामने है। जिसमें लोनार निवासी रामेन्द्र पुत्र रन्धीर सोमवंशी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है और मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा है। बीती रात मसेनी निवासी एक दबंग युवक शिवम उसके घर में अचानक रात तकरीबन एक बजे घुस गया और घर के अंदर सो रही उसकी पुत्री परिवर्तित नाम प्रीती को बदनीयती से दबोच लिया। मामले की जानकारी जब रामेन्द्र को हुई तो उसने लड़की को पकड़कर ले जा रहे शिवम को पकड़ लिया और उसे घर पर ही बैठा लिया।

[bannergarden id=”8″]

युवक ने अपने मोबाइल से सूचना अपने परिजनों को दी तो गुस्साये परिजन रात में ही रामेन्द्र के मकान पर आ धमके और दबंगई दिखाते हुए रामेन्द्र, उसकी पत्नी नीलम सहित अन्य बच्चों को जमकर पीट दिया। मारपीट में पति पत्नी चुटहिल भी हो गये। मामले के सम्बंध में पीड़ित रामेन्द्र ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

इस सम्बंध में कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले के सम्बंध में तहरीर प्राप्त हो गयी है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी गयी लेकिन अभी तक आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी को शीघ्र पकड़कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]