दबंगो ने नाबालिग किशोरी को दरवाजे से उठाया, एसपी से गुहार

0
92

फर्रूखाबाद: घर के दरवाजे पर बैठी नाबालिग किशोरी को दबंगो द्वारा बहाने से घर से बुला ले जाने और आज तक उसका पता न चलने से परेशान पिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव पचपुखरा निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व श्रीराम की 13 वर्षीय पुत्री परिवर्तित नाम रीमा विगत 15 अप्रैल को शाम 4 बजे घर के दरवाजे पर बैठी थी तभी गांव के विक्रम सिंह शाक्य पुत्र दृगपाल, सूरज पुत्र आशाराम, व रिषु सक्सेना पुत्र वालिस्टर दरवाजे पर आये और लडकी को जबरन बाइक पर बैठाकर यह कहते हुये ले गये कि तुम्हारे पिता का एक्सीडेन्ट हो गया है। लडकी जब जसमई दरवाजे पर पहुंची तो पता चला कि वहां उसका पिता नहीं था। उक्त लोग लड़की को कहां ले गये इसका आज तक पता नहीं चला। वीरेन्द्र ने जब छानबीन की तो पता चला कि उक्त लोग रीमा को अहमदाबाद ले गये हैं। वीरेन्द्र ने घटना की सूचना थाना मऊदरवाजा  पुलिस को दी परन्तु पुलिस ने अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाया है। पीडि़त पिता ने पुलिस अधीक्षक से घटना का खुलासा करने व दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

[adrotate banner="2"]