दबंगो ने गाय को आरी से काट किया गम्भीर

0
125

फर्रुखाबाद:(कंपिल) अपने खेत में गाय को घुसा देख आक्रोशित ग्रामीणों ने गाय को घेर आकर उस पर आरी से हमला बोल दिया| जिससे उसका ठांठ कट गया | गाय मालिक ने पुलिस को तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम पलीतपुर निवासी बृजेश पुत्र रामसिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि सुबह लगभग आठ बजे वह अपने मबेशी चराने खेतों की तरफ गया था| तभी उसकी एक गाय गाँव के ही रामभरोसे के खेत में चली गयी| तभी नन्हे पुत्र रामभरोसे, राजेन्द्र, कुलदीप पुत्र राजेन्द्र, सतेन्द्र व कैलाश ने मिलकर गाय को घेर लिया और उसे जमकर लाठी-डंडो से पीटा| इसके बाद उसके ऊपर आरी से हमला बोल दिया| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी|

पुलिस तहरीर के आधार पर जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]