फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) दबंगों ने प्रधान को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडो से पीट दिया| प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतिमानपुर के प्रधान दीपचन्द्र ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपने भाई नन्हे लाल के साथ गाँव में बने मन्दिर के निकट बैठा था| उसी दौरान तभी गाँव के राजेश पुत्र रामकिशन,नरेश व गोर्वधन आदि लोग आ गये| उन्होंने कहा की प्रदीप के गायब होने की रिपोर्ट तुमने दर्ज करायी थी| इतना कहते ही आरोपी लाठी-डंडो से दीपचन्द्र को पीटने लगे| उन्होंने प्रधान दीपचन्द्र को दौड़ा लिया|
घटना के बाद प्रधान ने थाने में तहरीर दी| तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है|थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार ने बताया कि जाँच की जा रही है|जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


