दबंगों ने दलित महिला की पिटाई कर अपमानित किया

0
85

फर्रुखाबाद: झोपड़ी की जगह पर कब्जा करने के लिए थाना कम्पिल के ग्राम माझगाँव पूर्व निवासी राजकुमार की पत्नी अजय देवी को पीट कर अपमानित किया गया|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित महिला ने कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि बीते दिन सायं ६ बजे रामबाबू बाथम नरेन्द्र शुक्ला, विवेक, आदेश आदि के साथ घर पर आये और मेरी जगह पर जबरन निर्माण करने लगे मन करने पर लात-घूंसों से पिटाई की तथा जातिसूचक शब्दों से गालियाँ देकर अपमानित किया|

महिला ने बताया कि उसके पति ने २७ अप्रैल २०११ को राधेश्याम मिश्रा के पुत्र सुमित कुमार से जगह खरीदकर उस पर झोपड़ी रखी है जिसपर दबंग जबरन कब्जा करना चाहते हैं| थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की|

[adrotate banner="2"]