दबंगों ने डायल 100 पर किया पथराव

0
134

फर्रुखाबाद: (मेरापुर) थाना मेरापुर क्षेत्र की डायल 100 को सूचना मिली कि एक ग्रामीण पर दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी है। सूचना पर पहुंची 100 डायल पर दबंगों ने पथराव कर दिया और मौके से फरार हो गये। जिसके बाद थाना पुलिस ने दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]

डायल 100 पर पडोसी जनपद एटा के नयागाव थाना के नगला गंजी निवासी मुकेश ने सूचना दी कि थाना मेरापुर के ग्राम बरमपुरी में कुछ दबंग मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर 100 डायल के दरोगा नरेश यादव, चालक कमल यादव, सिपाही अमरजीत मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने 100 डायल पर पथराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से अपनी जान बचायी। सूचना थानाध्यक्ष मेरापुर को दी गयी। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद थाना नबावगंज, मेरापुर कोतवाली कायमगंज की 100 डायल मौके पर आ गयी। पुलिस ने दबंगों की तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। थानाध्यक्ष मेरापुर सुशील पटेल ने बताया कि कुछ शराबी थे, लेकिन उन्होंने पथराव नहीं किया।

[adrotate banner="2"]