दो प्रत्याशियों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
143

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) एक तरफ प्रशासन आचार संहिता का पालन करवाने के लिए कटिबद्ध है तो दूसरी तरफ प्रत्याशी आचार संहिता उल्लंघन के लिए। आचार संहिता उल्लंघन का सिलसिला इतने प्रयास के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमालगंज थाना पुलिस ने भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के दो प्रत्याशियों सहित एक अन्य अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया है।

[adrotate banner="3"]

विधानसभा क्षेत्र भोजपुर से चुनाव लड़ रहे पीसपार्टी के प्रत्याशी तमजीद खां, व राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के प्रत्याशी अनवर अली के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमें दर्शाया है कि मोहनपुर प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर प्रचार लिखा होने पर दोनो के खिलाफ धारा 171ज के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया। जोकि सरकारी बिजली के पोल ग्राम अहमा में बसपा का झण्डा लगे होने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

[adrotate banner="2"]