फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) चबूतरे से गाय ले जानें की बात सुनकर दबंग आक्रोशित हो गये | उन्होंने शिक्षक व उनकी पत्नी को घर में घुसकर जमकर मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया| दबंगों का इतने से भी मन नही भरा तो उन्होंने घर में तोड़फोड़ भी की| पुलिस नें मौके से दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया| मामले में दम्पति के पुत्र की तहरीर पर तीन सगे भाईयों सहित पांच के खिलाफ गंभीर घाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना अमृतपुर के गाँव पिथनापुर निवासी सुन्दरम चौहान नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा कि उनके पिता सुनील कुमार चौहान व माँ किरनलता घर के बाहर थी| पिता के पास बच्चे पढ़ने के लिए आये थे| उसी दौरान गाँव के राजीव पुत्र धनपाल की गाय उनके दरवाजे पर आ गयी| जब सुन्दरम के पिता सुनील कुमार नें गाय को हटानें को कहा तो की बच्चो को घायल कर देगी| इस पर राजीव घमकी देते हुए चले गये| बुधवार को शाम 4:20 बजे राजीव अपने भाई विवेक व विपिन पुत्र धनपाल व सूर्यांश उर्फ शिव पुत्र विपिन व रोहित उर्फ कृष्णा पुत्र संजीब उर्फ बबलू लाठी-डंडो व धारदार हथियार से लैस होकर आ गये| आरोपी जबरन घर में घुस गये और सुनील कुमार के साथ मारपीट करनें लगे| जब सुन्दरम की माँ किरनलता बचाने दौड़ीं तो आरोपी रोहित नें उन्हें गिराकर फोन छीन लिया| रोहित से घक्का मुक्की कर खुद को बचाया| राजीव नें सुनील कुमार पर चाकुओं सेजानलेवा हमला किया तो किरनलता नें बीच में आकर उनका बचाव किया तो उनके हाथों में चाक़ू लग गये जिससे वह लहुलुहान हो गयी| हमलावरों की संख्या अधिक होनें पर सुनील व किरन लता जब कमरे की तरफ भागे तो तो सभी आरोपी कमरें में घुस गये और मारपीट की और कमरे में रखा कीमती सामान में तोड़फोड़ की| सुन्दरम नें दर्ज एफआईआर में कहा कि डेसिंग टेबिल में उसकी पत्नी की सोने की चेन रखी थी व 245 रूपये गायब हो गया| सुन्दरम को शक है कि आरोपियों नें ही यह सामान गायब किया है| आरोपी रोहित व सूर्यांश शातिर किस्म के अपराधी हैं| सूचना पर पंहुची पुलिस नें मौके से आरोपी राजीव व विपिन पुत्र धनपाल को दौड़ाकर दबोच लिया|
आरोपी रोहित का असलाह के साथ फोटो वायरल 
दम्पति के साथ लूटपाट करनें के आरोपी रोहित उर्फ कृष्णा पुत्र संजीब उर्फ बबलू का घटना के बाद असलह के साथ एक फोटो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है| जबकि जानकारी के मुताबिक उसके नाम कोई भी लाइसेंस नही है|
पुलिस को देकर आरोपी विवेक बाइक छोड़कर फरार
दरअसल पुलिस नें मौके से राजीव व विपिन पुत्र धनपाल को दौड़ाकर पकड़ लिया| पुलिस नें दोनों का शान्ति भंग का में चालान कर दिया| पुलिस जब दोनों को लेकर तहसील पंहुची तो पहले से मौजूद आरोपी विवेक मौके से अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया| थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी|
दबंगों नें घर में घुसकर दम्पति को मारपीट व जानलेवा हमले में किया लहुलुहान, तीन सगे भाईयों सहित 5 फंसे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



