दबंगई में दो पक्षों में जबाबी फायरिंग, मची भगदड़

0
100

FARRUKHABAD : कानून व्यवस्था किस कदर से बदहाल है, यह प्रति दिन सिर चढ़कर बोल रहे अपराधियों के कारनामों से उजागर हो रहा है। दोपहर अचानक दो पक्षों में पाला खिच गया। बर्चस्व की इस लड़ाई में कई राउण्ड फायरिंग की गयी। इसके बाद जैसे तैसे पुलिस पहुंचने की आहट पर दोनो पक्ष फरार हो गये।firing

[adrotate banner="3"]

दोपहर तकरीबन एक बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के नाला सिम्त सुमाल में खरीददारी कर रहे छत्ता दलपत राय निवासी अनूप राठौर उर्फ अन्नू पुत्र जगदीश राठौर पर चिलपुरा निवासी सुनील पुत्र जगदीश दिवाकर ने अपने कई साथियों के साथ पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते भगदड़ मच गयी। फायरिंग होने की घटना से अनूप ने भी अपने साथी बुला लिये। दोनो तरफ से असलहे तन गये। तकरीबन दो दर्जन फायरिंग की गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

फायरिंग होने की घटना से दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में दहशत फैल गयी। कई दुकानदार अपनी दुकानों से खिसक लिये। घटना के कुछ समय बाद पुलिस के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और अपना फर्ज निभाकर वापस लौट आये। शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है।

[adrotate banner="2"]