गृह कलह से परेशान किशोरी ने लगायी गंगा में छलांग

0
122

FARRUKHABAD : दोपहर अचानक घटियाघाट पुल से एक किशोरी ने छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी को सही सलामत बाहर निकाल लिया और परिजनों को सौंप दिया।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी 16 वर्षीय आकांक्षा पुत्री उमेश ने पुल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सूचना घटियाघाट चौकी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को पानी में उतारा और डूब रही किशोरी को सही सलामत बाहर निकालकर घटियाघाट चौकी पहुंचाया। सूचना पर किशोरी के पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]