दबंगई: घर में घुस कर फायरिंग से दहशत

0
101

फर्रुखाबाद: मुकदमेबाजी की रंजिश में थाना शमसाबाद के ग्राम कलुआपुर में नामजद दबंगों ने पीड़ितों के घर में घुस कर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। थाना पुलिस ने जब नहीं सुनी तो पीड़ितों ने मुख्यालय आकर अपर पुलिस अधीक्षक  से शिकायत की है।

[adrotate banner="3"]

शमासाबाद के ग्राम कलुआपुर सानी की सायरा बानो ने मंगलवार को मंसूरी समाज के लोगों के साथ मुख्यालय फतेहगढ़ पहुंच कर अपर जिलाधिकारी से शिकायत की है। सायरा बानों ने बताया कि गांव के ही मुल्जिम कल्लू, बिल्लू व पिस्सू ने पुराने मुकदमें की रंजिश व दबंगई में रात में घर में घुसकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। गोलियों के निशान अभी भी दीवारों पर मौजूद है। थाना पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई तो दूर उल्टे उन्हीं को संरक्षण दे रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये थाने जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर भगा दिया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

[adrotate banner="2"]