थानें में अव्यवस्था व गंदगी देख एसपी खफा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/नवाबगंज) पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने अचानक थानों का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें कई खामियां मिली| जिस पर उन्होनें कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
शनिवार को एसपी कोतवाली मोहम्मदाबाद पंहुचे| जंहा उन्होंने विभिन्य अभिलेख चेक किये| जिसके बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| गणेशपुर के कुछ फरियादियों से भी उन्होंने बात की| महिला कांस्टेबल कबिता से भी एसपी ने पूंछतांछ कर डियूटी में आ रही समस्याओं के विषय में जाना|
इसके साथ ही एसपी ने थाना नवाबगंज का भी औचक निरीक्षण किया| जंहा उन्होंने थाने का भोजनालय देखा| जिसमे गंदगी देख एसपी का पारा चढ़ गया| उन्होंने प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय से कड़ी नाराजगी व्यक्त की| एसपी ने थाने में साफ़-सफाई रखने के निर्देश दिये | अभिलेख भी देखे|
एसपी ने बताया कि औचक निरीक्षण किया व थाने के अभिलेखों, कर्मचारी बैरिक आवास, हवालात, मेस आदि को देखा गया| थाने पर लावारिस वाहनो के निस्तारण एवं साफ सफाई हेतु हिदायत दी गयी है|