त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद: मतगणना को महज एक दिन ही बचा है| जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जिला प्रशासन लगा है| वही सुरक्षा के त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ईबीएम में बंद प्रत्याशियों का भाग्य खोला जायेगा|
सातनपुर मंडी में बने स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने आयुक्त सुभाष चंद शर्मा व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर पंहुचे| उन्होंने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया और जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को कड़े निर्देश दिये| आयुक्त ने बताया कि मतगणना के लिए पीने के पानी, सुरक्षा व्यवस्था, भीतर प्रवेश,पास, स्वास्थ्य सम्बन्धित व्यवस्था को देखा है| लगभग सभी तैयारी पूर्ण है| आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है| वही आईजी आलोक कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए पुलिस,पीएसी व पैरा मिलेट्री फ़ोर्स तैनात रहेगा| इसके साथ ही और भी फ़ोर्स लगाया जायेगा| सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किये जायेंगें|
कटर मिलने के सबाल पर कन्नी काटे अफसर
बीते दिन निगरानी कैम्प से कटर मिलने की खबर से हडकंप मच गया था| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कटर भी कब्जे में ले लिया था| लेकिन उसका मंगलवार दोपहर तक कोई समाधान नही निकला| दौरे पर आये आयुक्त व आई जी ने कटर के मामले से कन्नी काट ली| उन्होंने केबल इतना कहा कि  स्ट्रांग के आस-पास कोई बात होती है तो कोई मतलब नही| ईबीएम सुरक्षित है| स्ट्रांग के दूर कुछ  है उसे ईबीएम की सुरक्षा से नही जोड़ा जा सकता|