होली पर शांति व्‍यवस्‍था बनाये रखने को पुलिस एलर्ट

0
94

sp jogendra singhFARRUKHABAD : पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। एसपी ने कहा कि आने वाले होली के त्यौहार पर सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहना होगा। खासकर कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी जिन्हें कभी भी आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जा सकता है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

एसपी जोगेन्द्र कुमार ने जनपद के चारो क्षेत्राधिकारी, सीओ सिटी योगेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजीव कुमार, अमृतपुर क्षेत्राधिकारी विजय बहादुर सिंह व मोहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस कार्यालय के सभी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। जिसमें कहा गया कि आने वाले होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को तैयार रहना होगा। कार्यालय से सीटी बजते ही पुलिसकर्मी संवेदनशील जगहों पर जाने को हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि वैसे तो स्थिति सामान्य है लेकिन फिर भी पुलिस को अपनी नजरें गड़ाये रहनी होगीं।

[adrotate banner="2"]