तृप्ति शाक्य के भजनों पर झूमे फर्रुखाबादी

0
182

फर्रुखाबाद: भाजपा के सदर प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पहुंची भजन गायक तृप्ति शक्या के भजन को सुनकर फर्रुखाबादी जमकर झूमे|

[adrotate banner="3"]

विधान सभा चुनाव में सभी पार्टिया अपने-अपने कार्यालय का उद्घाटन अलग-अलग तरीके से कर रहे है जिसके चलते मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने प्रसिद्ध भजन गायक तृप्ति शाक्य को बुलाया भजन गायिका तृप्ति के भक्ति गीतों को सुन कार्यालय के बहार व अन्दर लगी भारी भीड़ झूम उठी| तृप्ति के आने की सुचना पर सुबह से ही पुराना कोठा परचा स्थित चुनाव कार्यालय पर भीड़ जुटने लगी थी|

निर्धारित समय से कुछ विलंभ से पहुंची तृप्ति ने राम के नाम से गीत शुरू किया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया| मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ उनके समर्थक भक्ति गीतों पर जमकर थिरके| मेजर ने पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया| इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने भी भगवान से आशीर्वाद लिया|

इस दौरान मिथलेश अग्रवाल, पूर्व सांसद मुन्नू बाबु, रमा कनौजिया, चित्रा अग्निहोत्री, डॉ. रजनी सरीन, संजय गर्ग, सत्य पाल आदि लोग भारी संख्या में भाजपा के समर्थक मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]