तीन बहनें गंगा में डूबीं, एक लापता

0
144

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) शुक्रवार को गंगा नहानें आयीं तीन बहनें डूब गयी| जिसमे से दो को सकुशल निकाल लिया गया| जबकि एक की 12 घंटे बाद भी तलाश जारी है|
थाना कमालगंज केमोहल्ला कदवई नगर निवासी 16 वर्षीय कोमल अपनी बहन 20 वर्षीय पूजा और 12 वर्षीय रानी अपने परिजनों के साथ                ग्राम जंगली नगला के निकट गंगा में नहानें आयी थी| उसी दौरान तीनो बहनें डूब गयी| जिससे मौके से पूजा और रानी को सकुशल निकाल लिया गया| लेकिन कोमल का कोई पता नही चला| सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और कोमल की तलाश शुरू करायी| लेकिन शाम तक कोमल का कोई पता नही चला| कोमल की माँ उमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उपनिरीक्षक विमल कुमार नें बताया की शाम तक गोताखोर तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नही चला| अब शनिवार को तलाश की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]