तीन बच्चों के बाप ने कुएं में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

0
115

फर्रुखाबाद: ‘‘शादी करके फंस गया यार’’ यह भले ही किसी फिल्म का टाइटल हो लेकिन यहां हकीकत में एक व्यक्ति के दिलो दिमाग में यही बात ऐसी बैठ गयी कि उसका शादी के बाद से ही दिमागी संतुलन बिगड़ गया। मंगलवार को तीन बच्चों के बाप ने कुंए में कूदकर आत्मदाह का प्रयास किया। घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

पपियापुर निवासी अनिल पुत्र मूंगा सिंह अपनी शादी से पूर्व भली भांति जिंदगी गुजर बसर कर रहा था। लेकिन उसके पिता ने शीतला नाम की महिला से उसकी शादी रचा दी। युवक अनिल को शादी रास नहीं आयी और उसके दिलो दिमाग में एक ही बात आ रही थी कि ’’शादी करके वह बेबजह फंस गया’’। यही सोचते सोचते अनिल का दिमागी संतुलन बिगड़ने लगा। उल्टी सीधी बातें करने लगा। धीरे धीरे समय गुजरा लेकिन अनिल का दिमागी संतुलन बिगड़ता ही चला गया। समय के साथ ही अनिल के तीन पुत्र भी हो गये लेकिन वह अपने जीवन से खुश नजर नहीं आया।

मंगलवार को पत्नी बच्चों से नाखुश अनिल खेतों की तरफ शौच करने के लिए गया था। शौच से वापस आते समय रास्ते में ही उसने एक सूखे कुंए में छलांग लगा दी। अनिल द्वारा कुएं में छलांग लगाने की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो आनन फानन में अनिल को घायल अवस्था में कुएं से बाहर निकाला गया। परिजनों ने अनिल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

[adrotate banner="2"]