तीन पूर्ति निरीक्षकों का ट्रांसफर

0
148

फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिले के तीन पूर्ति निरीक्षको का तबादला कर दिया| राशन कार्ड धारकों की आधार कार्ड फीडिंग प्रगति कम होने से डीएम खफा थे|
जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद आमिर खान ने डीएम के आदेश पर कायमगंज में तैनात पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी तहसील अमृतपुर में तैनात किया गया है। वही पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया को अमृतपुर से तहसील सदर में भेजा गया है। तहसील सदर में तैनात पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा को तहसील कायमगंज भेजा गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]