फर्रुखाबाद:(कमालगंज/शमसाबाद/शहर) : बीती रात चोरो ने चारघरो के ताले तोड़कर लाखो के नकदी जेबर साफ़ कर दिये| घटना कमालगंज, शमसाबाद व शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गौसपुर में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े| चोर दीवार फांदकर दीवार फांदकर मुईद खां व अशरफ के मकान में चोर घुस गये| चोरो ने मुईद के मकान से 20 हजार रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। सूटकेस व बक्सा भी साथ ले गए।अशरफ के घर से कमरे में रखे बक्से से 10 हजार रुपये, पायल आदि चुरा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। प्राथमिक विद्यालय के निकट खाली सूटकेश कपड़े आदि पड़े मिले।
शमसाबाद : थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखंडा निवासी ओमकार के घर दरवाजे का ताला खोलकर चोर हजारों की नकदी व जेवरात चुरा ले गए। बक्से में रखे 55 हजार रुपये, पांच अंगूठी, दो हार, चूड़ी, पायल, कुंडल, तोड़ियां, बिछुआ, लगभग 10 हजार रुपए के कपड़े व एक सिलेंडर आदि सामान चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
फर्रुखाबाद : मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खैरबंद नगला निवासी कृष्णकांत यादव मूलत: थाना नवाबगंज के गांव मिल्क सुल्तान के निवासी हैं। वह परिवार सहित गांव गए थे। चोरों ने रात में घर में रखा गैस सिलेंडर, बक्से से जेवर व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिये। पुलिस को घटना की तहरीर दी गयी है|
चोरो ने चार घरो के तोड़े ताले, लाखो के नकदी-जेबर साफ़
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


