तीन दिन में बाइक सवार बदमाशों ने कई को लूटा

0
126

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से जिले में काली पल्सर सवार बदमाश आम जनता के साथ-साथ पुलिस के लिए भी सरदर्द बन गये हैं। बीते महज तीन दिनों के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में काली पल्सर सवार बदमाशों ने कई बारदातों को अंजाम दिया। लेकिन कोई सुराग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। बीते एक मार्च को नबावगंज, कायमगंज व मेरापुर क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचे के बल पर तीन महिलाओं के जेबरात लूटकर पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े कर दिये।

[adrotate banner="3"]

बीते 1 मार्च को जनपद मैनपुरी के बेबर ज्योती निवासी महिला कृष्णा पाठक पत्नी रवी पाठक को मेरापुर थाना क्षेत्र में लूट लिया था। उसी दिन थाना नबावगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी अजय गुप्ता अपनी पत्नी प्रिया पुत्री मान्या के साथ बाइक पर सवार होकर कायमगंज जा रहे थे। दोपहर को मंझना रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लूट लिया। वहीं कोतवाली कायमगंज के ग्राम अताईपुर निवासी मुकेश शाक्य की पत्नी नीलम के जेबरात कोतवाली क्षेत्र के नगला उम्मेद के निकट बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस उन आरोपियों को तलाशने में जुटी रही तब तक शुक्रवार की शाम पुनः बाइक सवार बदमाशों ने कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के दाउदपुर निवासी कश्मीर सिंह यादव व उनकी पत्नी वीरावती को तमंचे के बल पर घायल कर लूट लिया। बदमाशों ने पुलिस की चप्पे-चप्पे पर खड़ी डायल 100 को चकमा देने में फिलहाल बड़ी कामयाबी हासिल कर ली।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो पुलिस टीम बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

[adrotate banner="2"]