तीन दर्जन स्थानो पर चला सघन चेकिंग अभियान

0
125

फर्रुखाबाद: डीजीपी सुलखान सिंह के आदेश के बाद एसपी सुभाष सिंह बघेल सहित सभी सीओ ने अलग अलग स्थानों पर दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाकर अनेको वाहनों चालान किये है। एसपी सेन्ट्रल जेल चौराहे पर डटे रहे| जंहा कुल 16 वाहनों को सीज किया गया|

[adrotate banner="3"]

जनपद में जिस समय पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी उस समय बाइक चलाने वालो ने उस रोड पर निकलना ही छोड़ दिया| एसपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए। यदि बाइक को रोकते समय यदि कोई बाइक लेकर भागता है।तो उसे पीछे से न पकड़े नही तो कोई घटना हो सकती है।फिर भी बाइक चालक पुलिस को देखकर बाइक की स्पीड और बढ़ा देते थे।अभियान की शुरुआत इटावा बरेली हाईबे से की गई। जंहा सेन्ट्रल जेल पर चौराहे पर एसपी ने खुद खड़े होकर वाहन सीज कराये| पुलिस ने पांचाल घाट,लालगेट,फतेहगढ़चौराहा,मोहम्दाबाद,कमालगंज,कायमगंज,अमृतपुर,राजेपुर,शमशाबाद,नबाबगंज,मेरापुर,मऊदरबाजा सहित लगभग तीन दर्जन स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि चेकिंग अभियान आये दिन हो रही लूट की घटनाओ को देखते हुये चलाया गया है| जिससे घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके|

[adrotate banner="2"]