तिलक समारोह में जा रही तेज रफ्तार सूमो खड़े ट्रक में टकरायी, चार घायल

0
77

FARRUKHABAD : थाना राजेपुर क्षेत्र के जमापुर मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार सूमो सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गयी। जिससे उसमें बैठे मासूम सहित चार लोग घायल हो गये। मौके से चालक फरार हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।
[bannergarden id=”8″]parul
पड़ोसी जनपद हरदोई के हरपालपुर गिरौपुरवा निवासी रामप्रकाश की पुत्री माधुरी का तिलकोत्सव कार्यक्रम जहानगंज क्षेत्र के ग्राम सितौली में था। सूमो में तकरीबन एक दर्जन सवारियां बैठी थीं। तभी तेज रफ्तार टाटा सूमो जमापुर मोड़ के निकट सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकरायी। जिससे गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये और उसमें बैठे 22 वर्षीय सारदा पुत्र मौजीलाल यादव, पांच वर्षीय पारुल पुत्र कल्लू यादव, 20 वर्षीय विमलेश पुत्र इन्द्रमोहन यादव, 22 वर्षीय प्रमोद पुत्र पातीराम यादव निवासी गिरौंपुरवा गंभीर रूप से घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

जिसमें प्रमोद की हालत नाजुक बतायी गयी है। मौके से सूमो का ड्राइवर सुनील पुत्र रामभरोसे निवासी ईसेपुर हरपालपुर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची समाजवादी एम्बुलेंस के ईएमटी संतोष कुमार व पायलट शिवजीत सिंह ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]